स्वच्छ हरिद्वार अभियान के तहत नगर निगम हरिद्वार ने सख्ती शुरू कर दी है।

स्वच्छ हरिद्वार अभियान के तहत नगर निगम हरिद्वार ने सख्ती शुरू कर दी है।

शहर में कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड पर लिखा है किसी भी सार्वजनिक स्थान/नाले/सड़कों आदि पर कूड़ा/गन्दगी करना दण्डनीय अपराध है, ऐसा करते पाये जाने पर ‘Anti-littering and Anti-spitting Act Uttrakhand 2016’ के अन्तर्गत 5000/- रुपये तक की चालानी कार्यवाही की जायेगी।

यह आदेश नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार की ओर से जारी किया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार धार्मिक नगरी है। यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। सार्वजनिक जगहों, घाटों और सड़कों पर गंदगी से शहर की छवि खराब होती है। अब नियम तोड़ने वालों पर निगम की टीमें लगातार नजर रखेंगी और मौके पर ही चालान काटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *