मनोज ठाकुर
पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा ली गई महा जून 2026 की अपराध गोष्ठी दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 20/07/2026 को एस0पी0 जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड, सुश्री अरुणा भारती द्वारा पुलिस कार्यालय, जीआरपी के सभागार में माह जून -2026 की अपराध गोष्ठी/सम्मेलन लिया गया।
जिसमें सर्वप्रथम जीआरपी सभागार मे उपस्थित समस्त पुलिस अधि0/ कर्म0गणो से उनकी व्यक्तिगत/ विभागीय समस्या के सम्बन्ध मे जानकारी की गई उसके उपरान्त पुलिस लाईन मे नियुक्त उपनल कर्मी अनुचर अनिल नेगी को नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

⭕अपराध गोष्ठी में अपराध शीर्षकों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए-
▪️ सभी थाना प्रभारीयो को अपने थानाक्षैत्रान्तर्गत बरसात के कारण टैण्ट लगाने हेतु जगह को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
️कांवड़ मेलें के दौरान महिला व बच्चो को विशेषरुप से निगरानी की जाये व महिला हेल्प डेस्क,चाईल्ड हेल्प डेस्क व खोया पाया केन्द्र स्थापित किया जायेगा ।

️ कांवड मेला के दौरान रेलवे स्टेशनो मे यात्रियो एंव कावडियो को लाउड हेलर के माध्यम से लगातार जागरुक करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
️कांवड़ मेलें के दौरान चलने वाली स्पेशन ट्रेनो मे स्कोर्ट ड्यूटी लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
️कांवड़ मेलें के दौरान रेलवे स्टेशनो मे एम्बुलेन्स,मेडिकल कैम्प,फायर सेफ्टी,शुध्द पेयजल व शौचालय आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभाग के सक्षम अधिकारियो से सम्नव्य स्थापित कर कावड मेला से पूर्व स्थापित करने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया ।
️कांवड़ मेलें के दौरान रेलवे परिसर मे लगे स्टाल,ठेली आदि का सत्यापन एंव फायर सेफ्टी आदि की जांच कराने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया ।
▪️ सभी थाना प्रभारियों से थानाक्षैत्रान्तर्गत पडने वाले डार्क एरिया व हाट स्पोट को चिन्हित कर होने वाली कार्यवाही के लिए सम्बन्धित विभाग को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
▪️ थानों वाछित इनामी से अवगत कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
▪️ थानों मे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
▪️ सीसीटीएनएस के सभी आई.आई. एफ. फार्म अद्यावधिक व थानो मे प्रचलित पोर्टलो की जानकारी रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
▪️ अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती निस्तारण व थानों मे लावारिस वाहनों की नीलामी हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
▪️ सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षैत्रान्तर्गत अधिक से अधिक रेल मित्र बना कर ट्रेनो मे होने वाली घटनाओ पर अकुंश लगाने व आम जनता से समनव्य स्थापित कर महिने मे थानास्तर पर महीनेवार एक मिटिग रख कर रेल यात्रा मे होने वाली घटनाओ व बरती जाने वाली सावधानिया से अवगत कराते हुए एक मिटिग रजिस्टर तैयार करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
▪️ महिला अपराधों के प्रति संजीदा एसपी जीआरपी द्वारा प्रत्येक थाने में महिला हैल्प डेस्क पर 24 × 7 कम से कम एक महिलाकर्मी को नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पीडित महिला को समय रहते समुचित सहायता की जा सके।
▪️ चार धाम यात्रा के दौरान सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने क्षैत्र मे यात्रा मार्गो, पार्किग स्थलो एव भीड भाड वाले स्थानो पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हेतु व आपदा के दौरान राहत एव बचाव कार्य मे प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग तथा अन्य एजेसियो के साथ समन्वय स्थापित किये जाने व आगामी कुम्भ को सकुसल सन्पन कराने हेतु थानावार मॉक ड्रील करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
▪️ निरोधात्मक कार्यवाही जैसे- पुलिस एक्ट, एम0वी0 एक्ट, आबकारी एक्ट, व कोटपा एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही पर जोर दिया गया।
▪️ जहर खुरानी व टिकट धोखाधडी के बारे मे भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देशीत किया गया की अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ए0सी0आर0 देखने सम्बन्धि दिशा निर्देश दिये गये ।
▪️ रेलवे स्टेशनों पर वर्तमान मे चल रहे पुलिस आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत यात्रियों को जहर खुरानी व टिकट धोखाधडी के बारे मे जागरुक कर प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशीत किया गया । हैल्प लाईन नम्बर 112,139, 1930 का रेलवे स्टेशनों में व्यापक प्रचार-प्रसार करायें।
▪️ सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने बॉडर क्षेत्रान्तर्गत पडने वाले अन्य राज्य के थाना के साथ बॉडर मीटीग कर समन्वय स्थापित करने हुते निर्देशित किया गया ।
▪️ रेलवे स्टेशनों पर फोन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर सी0सी0टीवी0 आदि के माध्यम से चैक कर आवश्यक कार्यवाही समय से करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
▪️ ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु ट्रेनों मे एस्कोर्ट ड्यूटी, सुनसान रेलवे ट्रैकों पर पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

▪️ मासिक अपराध गोष्ठी के अन्त में लम्बित अभियोगों के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को जिसमें लम्बे समय से लम्बित अभियोगों का समय से निस्तारण करने व उन अभियोगों से सन्बन्धित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
▪️ किसी भी घटना से सम्बन्धित सूचना का जी0डी0 में इन्द्राज अवश्य करें इसके अतिरिक्त थाने के अन्य अभिलेखों को समय-समय पर अद्यावधिक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
उक्त अवसर पर समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

