नगर निगम हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल जी के द्वारा हर की पौड़ी में सफाई व्यवस्था का जाना हाल

मनोज ठाकुर

दैनिक सायंकालीन भ्रमण के दौरान मालवीय द्वीप एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में कूड़े के ढेर पाए जाने पर तत्काल मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर निगम की टीम बुलाकर सफाई कार्य कराया, जिसकी स्वयं निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि क्षेत्र पूर्णतः स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो।साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि नियमित मॉनिटरिंग, त्वरित कार्रवाई एवं स्थायी समाधान के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।हर की पौड़ी सहित सम्पूर्ण हरिद्वार देवभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहाँ की स्वच्छता, पवित्रता एवं सौंदर्य बनाए रखना केवल प्रशासन ही नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।समस्त श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से विनम्र अपील है कि खुले में कूड़ा न डालें, निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें एवं स्वच्छ हरिद्वार के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *