जयपुर में हुए स्वर्ण समाज आंदोलन में जिन पुलिस कर्मियों के द्वारा लाठीचार्ज की गई थी उनके खिलाफ कानूनी कार्य वाही ओर अन्य मांगों पर बनी सहमति.

श्री राजपूत करणी सेना की ओर से 3 अगस्त को जयपुर में स्वर्ण न्याय यात्रा के तहत महारैली का आयोजन किया था। इस महारैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे। महारैली के दौरान पुलिस से झड़प हुई जिसके बाद वाटर कैनन से पानी फेंका गया और लाठीचार्ज भी किया गया। महारैली में शामिल एक युवक की 3 अगस्त की देर रात को मौत हो गई। करणी सेना ने पुलिस के बल प्रयोग को मौत का जिम्मेदार ठहराया और राजस्थान बंद की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद उच्च स्तर पर वार्ता हुई और कई मांगों पर सहमति बनी जिसके बाद राजस्थान बंद स्थगित किया गया।
राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह पलाड़ा, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और समाज के अन्य प्रतिनिधियों की बुधवार देर रात को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही और तीन में से दो मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद करणी सेना की ओर से राजस्थान बंद का ऐलान वापस लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *