नेपाल सरकार क्या हिमालय में स्थित यूरेनियम का बड़ा भंडार अमेरिका को सौंपने जा रही है?
इस बात की अटकल उस वक्त और बढ़ गई है जब अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री समीर पॉल कपूर अचानक नेपाल का दौरा कर रहे हैं। खास बात ये है कि उनका ये दौरा सिर्फ और सिर्फ नेपाल का होगा जबकि अभी तक कोई भी अमेरिकी अधिकारी सिर्फ नेपाल का दौरा नहीं करता था। वो नेपाल के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका का भी दौरा करता था।

