80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर JNNYC हरिद्वार में देशभक्ति से सराबोर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
हरिद्वार, 15 अगस्त 2026।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, हरिद्वार में 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान Computer Saksharta Kendra @ NIMT Haridwar की छात्राओं, NTT कक्षा की छात्राओं तथा नारायण शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

NTT कक्षा की छात्राओं हेमा, निहारिका शर्मा, प्रीति, दीपिका, सीमा, ज्योति एवं प्राची ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं Computer Course के विद्यार्थियों लक्षिता, नेहा, अदिति, आयशा, तनु, अंजलि, शिवेन, दिया, दिशा, अंशिका, नारायण आदि ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
नारायण शिक्षण संस्थान से वामिका, ज्योति, अनिका, अर्पिता, अर्चिता, आर्यन, खुशी, सलोनी, अन्नू, सलोनी, मीनाक्षी एवं सिमरन सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।
🇮🇳 अमर शहीदों को किया नमन
संस्था के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा जी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी हमें अनगिनत बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को अपनी ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और देश की स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने एवं सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चौहान जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौर की घटनाओं एवं क्रांतिकारियों से जुड़े प्रसंग साझा किए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए देश के वीरों ने किस प्रकार संघर्ष, त्याग और बलिदान किया। उनके प्रेरणादायी संबोधन ने विद्यार्थियों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित कराया।

🇮🇳 युवाओं में राष्ट्रप्रेम का संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि देश की प्रगति में शिक्षा, कौशल, खेल एवं सामाजिक सेवा के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से सुखबीर सिंह, सचिव श्री कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष, NIMT के चेयरमैन श्री अरुण शर्मा, श्री विभोर चौधरी (Director),कमलप्रीत कौर (Coordinator), सोनम, जाह्नवी शर्मा, जयश्री शर्मा, मनीष सकलानी जाकिर, संजय, विनीत, सुनीत सहित संस्था के अन्य सदस्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
“शिक्षा से सशक्तिकरण • खेल से विकास • सेवा से राष्ट्र निर्माण”
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, हरिद्वार
Computer Saksharta Kendra @ NIMT Haridwar
नारायण शिक्षण संस्थान

