नॉर्मल डिलीवरी में ऐसा चमत्कार, डॉक्टर भी देखकर हैरान, एक महिला ने 4 बच्चों को 5 दिन में दिया जन्म, मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में हुई डिलीवरी
उत्तर प्रदेश: राज्य के संभल जिले के असमोली क्षेत्र की रहने वाली 31 वर्षीय अमीना ने मुरादाबाद के महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) अस्पताल में पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया. उन्होंने 9 मई से 14 मई के बीच दो बेटों और दो बेटियों को पूरी तरह सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के जरिए दुनिया में लाया। आमतौर पर ऐसे बेहद जटिल मामलों में डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का ही रास्ता चुनते हैं, लेकिन यहां डॉक्टरों ने सूझबूझ से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को संभाला। गर्भ में चार भ्रूण होने के कारण डॉक्टरों ने शुरुआत में फीटल रिडक्शन की सलाह दी थी, लेकिन परिवार के इंकार के बाद डॉक्टरों की टीम ने इस अद्भुत और चुनौतीपूर्ण केस को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

