बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिकृति के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिकृति के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पिछले दिनों लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान, उनकी स्वागत यात्रा में भगवान हनुमान की प्रतिकृति के इस्तेमाल का मामला सामने आया. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

VHP के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश ने मामले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि भगवान की प्रतिकृति का इस तरह सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उपयोग अनुचित है. VHP ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों से जवाबदेही तय करने की मांग की है.
उन्होंने लिखा है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत शोभायात्रा में लखनऊ में उनके रथ के आगे श्री हनुमान जी की प्रतिकृति का नृत्य कराना घोर निन्दनीय दुष्कृत्य हैं।जिन्होंने इसकी योजना की उन्हें चिन्हित कर दण्डित करना चाहिये तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजन की योजना से भाजपा को तथाकथित “इवेंट मैनेजरों” को दूर रखना चहिये।हनुमान जी महाभारत के समरांगण में अर्जुन के रथ के शीर्ष पर आरूढ़ थे तब धर्म की विजय हुई थी।इस बात को सदैव स्मरण रखें। भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से अपने को बचा कर रखें यह निवेदन है। आप से हिन्दू समाज बहुत अपेक्षा रखता है इसलिए आपका दायित्व भी बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *