कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी ने बैठक ली

कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी ने बैठक ली
बैठक में 4 राज्यों के अधिकारी रहे मौजूद
मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं और आमजन दोनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष यातायात और सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। आमजन को राहत देने के लिए दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा। इन मार्गों पर कांवड़ियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इनके लिए अलग सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा के अधिकारियों के साथ कमिश्नर कार्यालय सभागार में करीब दो घंटे तक कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में एडीजी भानू भास्कर, आयुक्त भानू चन्द्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, सीडीओ नूपुर गोयल आदि सहित अन्य जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *