मनोज thakur
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी के नेतृत्व में साधु संतों ने मुख्यमंत्री के साथ की कुंभ को लेकर वार्ता

देश के सभी साधु संतों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के द्वारा आगामी कुंभ को लेकर दिए गए सुझाव
साधु संतों को मिलेगी विशेष सुविधाएं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बड़ा ऐलान

मुख्य घोषणाएं
- फंड में कटौती नहीं: CM देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए फंड में कोई कटौती नहीं होने दी जाएगी।
- अखाड़ों को सुविधाएं:
- हर अखाड़े को ₹5 करोड़ की मदद
- छोटे संस्थानों को ₹15 लाख
- अखाड़ों के बिजली बिल का भुगतान प्राधिकरण के माध्यम से होगा
- सरकारी कामों के लिए अखाड़ों की जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा या वैकल्पिक जमीन दी जाएगी
- भव्य और दिव्य कुंभ: समीक्षा बैठक में CM ने कहा कि साधु-संतों के मार्गदर्शन में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन किया जाएगा।
- ₹665 करोड़ का त्र्यंबकेश्वर दर्शन पथ प्रोजेक्ट:
- AI आधारित भीड़ नियंत्रण सिस्टम होगा
- 5 मिनट में आपातकालीन निकासी की सुविधा

