परम आदरणीय महामहिम राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत जी द्वारा वैश्य मॉडल स्कूल, भिवानी की मेधावी छात्रा वृंदा भट्ट को सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में 499/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

गौरव का क्षण – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सजीव उदाहरण
ब्रह्म भट्ट समाज की बेटी ने रचा इतिहास, समाज का बढ़ाया मान

परम आदरणीय महामहिम राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत जी द्वारा वैश्य मॉडल स्कूल, भिवानी की मेधावी छात्रा वृंदा भट्ट को सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में 499/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

वृंदा, श्री राहुल भट्ट जी एवं श्रीमती पूजा भट्ट जी की सुपुत्री तथा श्री कैलाश चंद जी “कल्लू” भिवानी की पौत्री हैं। गौरव की बात है कि वृंदा की माताजी श्रीमती पूजा भट्ट, अखिल भारतीय ब्रह्म भट्ट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी श्री शीतल भट्ट जी की सुपुत्री हैं।

भिवानी महापंचायत के सौजन्य से महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा बेटी वृंदा को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर समस्त ब्रह्म भट्ट परिवार को सम्मानित किया गया।

ब्रह्म भट्ट समाज का गौरव:
यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण ब्रह्म भट्ट समाज के लिए गौरव का विषय है। ब्रह्म भट्ट समाज ने सदा से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखा है। वृंदा की यह सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा-पुंज है और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का सजीव उदाहरण है।

अखिल भारतीय ब्रह्म भट्ट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के पूर्व प्रधान श्री शीतल भट्ट जी ने अपने कार्यकाल में धर्मशाला के विकास, समाज के उत्थान और शिक्षा प्रोत्साहन हेतु अनेक अनुकरणीय कार्य किए। समाज सेवा और संस्कार निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आज उन्हीं के परिवार की नातिन वृंदा ने शिक्षा के क्षेत्र में यह कीर्तिमान स्थापित कर नानाजी के संस्कारों और समाज के गौरव को नई ऊंचाई दी है।

यह उपलब्धि बिटिया की कठोर मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा के साथ-साथ परिवार व समाज द्वारा दिए गए संस्कारों का शानदार परिणाम है। वृंदा ने अपनी इस सफलता से माता-पिता, दादा दादी, नाना-नानी, पूरे हरियाणा राज्य एवं समस्त ब्रह्म भट्ट समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

हम समस्त ब्रह्म भट्ट समाज परम श्रद्धेय महामहिम राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत जी एवं भिवानी महापंचायत का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने बेटी की प्रतिभा को पहचान कर उसे प्रोत्साहित किया। यह सम्मान लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

बेटी वृंदा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति हेतु ढेरों शुभकामनाएं। ब्रह्म भट्ट समाज की यह बेटी यूं ही सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करती जय ब्रह्म समाज, जय भगवान परशुराम समस्त समाज के लिए बड़ी खबर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *