🙏🎉 गर्व का क्षण 🎉🙏
BHEL संविदा श्रमिक के पुत्र प्रशांत कुमार का डॉक्टर बनने का सपना साकार – NEET में चयन, IMS BHU वाराणसी में MBBS में प्रवेश
हरिद्वार। BHEL HEEP ब्लॉक-2 W-1 में संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत खूब सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार ने NEET-2024 में सफलता प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
ऑल इंडिया प्रथम चरण की काउंसलिंग में IMS BHU मेडिकल कॉलेज, वाराणसी में MBBS में प्रवेश मिला है।
मूल निवासी – ग्राम टिनपरी मनकावाला, नगीना बिजनौर (UP)
वर्तमान निवास – वाटर वर्क्स कॉलोनी, शिवलोक, हरिद्वार
बधाई देने वालों की लगा ताता भारतीय जनता पार्टी आपदा प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण तिवारी जी पार्षद प्रत्याशी बाबू सिंह जी के द्वारा मिठाई खिलाकर प्रशांत को बधाई दी
Ganga News 24 परिवार की ओर से प्रशांत को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐

