बेहट पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार!!

बेहट पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार!!

_सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतपुर कलां निवासी संदीप ने 21 अगस्त 2026 को अपनी काले-लाल रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाना बेहट में दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 340/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 21/22 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस ने बेलका नहर पुल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इनाम पुत्र फुरकान, क्रिस पुत्र टिंकू और विशाल पुत्र बलबीर, सभी निवासी ग्राम नागल मांफी, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UP-11 BR-6158 बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *