नीट की परीक्षा होने से पहले एक बार फिर N T A की बड़ी लापरवाही सामने आई विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगाये गंभीर आरोप

नीट की दोबारा हो रही परीक्षा को जब सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है, ऐसे समय NTA की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से नागपुर के एक छात्र का भविष्य अधर में लटक गया है। एडिमट कार्ड में इस छात्र का सेंटर अबु धाबी दर्ज है। स्टूडेंट के पास न तो पासपोर्ट है और न ही उसके परिवार के पास उसे विदेश भेजने के पैसे हैं। ये मुद्दा चर्चा में आने के बाद विपक्ष ने इसे सोशल मीडिया पर उठाना शुरू कर दिया है। एक तरफ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एनटीए से जवाब मांगा है तो वहीं शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसे छात्र के लिए मानसिक तनाव बताया है।

NEET #Exam #RahulGandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *