केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई!!!

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ

केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई!!!

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो या वीडियो बनाना तथा रील तैयार करना पूरी तरह वर्जित रहेगा। यदि कोई श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और धार्मिक मर्यादा बनाए रखें, जिससे सभी को शांतिपूर्ण और दिव्य दर्शन का अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *