समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Akhilesh Yadav के सौतेले भाई Prateek Yadav के निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है।
38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उन्हें सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आगे की जांच के लिए उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही उनका हार्ट भी सुरक्षित रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा मेडिकल जांच की जा सके। बताया जा रहा है कि हाल के समय में उनका वजन काफी बढ़ गया था और हार्ट से जुड़ी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कुछ हफ्ते पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर ले जाया गया था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

