हरिद्वार में कुंभ के कार्य चल रही है इनकी भी जांच होनी चाहिए कहीं नकली सीमेंट तो नहीं लग रहा है
HEADLINE: UP में मौत वाला सीमेंट! ACC-अंबुजा की बोरियों में 10 रुपए का एक्सपायर्ड माल, एयरपोर्ट और CM ग्रिड सड़कों तक में सप्लाई
हरिद्वार | Ganga News 24
यूपी से एक दिल दहलाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है, जो सिर्फ घोटाला नहीं, बल्कि लाखों लोगों की जान से खिलवाड़ है।
कैसे हुआ खेल?
जांच में सामने आया है कि कानपुर के नीरज और धीरज गुप्ता ने मेरठ के सुनील और निशांत मित्तल के साथ मिलकर बड़ी साजिश रची। गैंग ने बाकायदा ACC और अंबुजा जैसी नामी कंपनियों की डीलरशिप ली।
इसके बाद बुंदेलखंड से 10-20 रुपये बोरी के भाव में नीलामियों से एक्सपायर्ड और पत्थर हो चुका सीमेंट खरीदा गया। बंद कमरों में मिक्सर मशीनों से इस कचरे को पीसा गया और नई चमचमाती प्रिंटेड बोरियों में भर दिया गया। 30 रुपये की लागत वाला ये ‘सफेद जहर’ 250 से 280 रुपये प्रति बोरी के भाव में बेचा गया।
सबसे खतरनाक बात:
ये नकली सीमेंट आम आदमी के घर तक ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट और 10 जिलों में बन रही CM ग्रिड की सड़कों के ठेकेदारों तक सप्लाई किया गया। गैंग हर महीने 30 हजार बोरियां सप्लाई कर रहा था!
सोचिए, जिन सड़कों पर हमारे बच्चे स्कूल जाते हैं, जिस एयरपोर्ट से हम सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, उनकी बुनियाद में ताकत नहीं, एक्सपायर्ड धूल है।
सवाल यही है — क्या इन अपराधियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई होगी जो नजीर बने, या कुछ दिन बाद सब भुला दिया जाएगा?

