कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर के डिडौली स्थित कांवड़ शिविर में सांप के डसने से दो कांवड़िए गंभीर हो गए।

कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर के डिडौली स्थित कांवड़ शिविर में सांप के डसने से दो कांवड़िए गंभीर हो गए।

आरोप है कि उन्हें सबसे पहले मुरादनगर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद दोनों को एमएमजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज में हुई देरी के कारण दोनों के शरीर में जहर फैल गया। बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किए गए दोनों में से एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अलवर जिले के बहजोड़ गांव निवासी 45 वर्षीय संदीप और 65 वर्षीय लालचंद अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान उनका जत्था मुरादनगर के डिडौली कांवड़ शिविर में रुका था। देर रात करीब 1:30 बजे दोनों विश्राम कर रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद साथी कांवड़ियों ने दोनों को तत्काल मुरादनगर सीएचसी पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *