💥 उत्तराखंड: STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई! 15 दिनों में ₹1.98 करोड़ बचाए 💥
देहरादून (16 अक्टूबर 2026) — साइबर ठगों के खिलाफ SSP STF के निर्देश पर 1930 हेल्पलाइन ने 1 से 15 अक्टूबर के बीच कमाल कर दिया। ठगों के खातों में जाने से पहले ही ₹1.98 करोड़ होल्ड/फ्रीज करा दिए गए।
प्रमुख केस:
📍 देहरादून पटेलनगर — इरशाद के ₹5.66 लाख APK फ्रॉड, 100% होल्ड
📍 काशीपुर — आदेश गुप्ता के ₹6.30 लाख APK लिंक फ्रॉड, पूरी रकम फ्रीज
📍 नेहरू कॉलोनी — मनोज नौटियाल के ₹4.42 लाख में से ₹3.88 लाख सेफ
📍 रामनगर — नवीन चंद्र पांडे के ₹3.67 लाख में से ₹2.25 लाख होल्ड
📍 ऋषिकेश, पंतनगर, खटीमा, कालाढूंगी में भी हजारों-लाखों बचाए
🚨 SSP STF की अपील:
❌ डिजिटल अरेस्ट से न डरें — कोई भी CBI/ED/पुलिस वीडियो कॉल पर अरेस्ट नहीं करती
❌ बैंक खाता किराए पर देना अपराध है
❌ APK लिंक, OTP, UPI PIN किसी को न दें
❌ गूगल से कस्टमर केयर नंबर न सर्च करें
ठगी हो जाए तो तुरंत करें:
📞 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करे!

