सहारनपुर कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन सहारनपुर में आयोजित हुआ बड़ा खाना ।

गंगा न्यूज़ 24

सहारनपुर कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन सहारनपुर में आयोजित हुआ बड़ा खाना ।

सहारनपुर- आज कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन जनपद सहारनपुर में कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण द्वारा पुलिसकर्मियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर बड़ा खाना की गौरवशाली पुलिस परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल सम्पन्न होने पर समस्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने कहा कि कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदो की पुलिस द्वारा पूर्ण मनोयोग, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं श्रद्धाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। पुलिसकर्मियों ने दिन-रात विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित कराया। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रत्येक पुलिसकर्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट ड्यूटी की जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के समर्पण एवं परिश्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *