हरिद्वार जनपद एवं महानगर की राजनीति में आज एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला, काफी संख्या में बीजेपी कांग्रेस को छोड़ कर यूकेडी की सदस्यता ली यूकेडी भी चुनाव की तैयारी में लगी

जब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित अन्य दलों को छोड़कर दर्जनों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा।
यह जुड़ाव केवल सदस्यता ग्रहण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की अस्मिता, जनहित और क्षेत्रीय अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प है। लगातार उपेक्षित स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं से आक्रोशित लोगों ने आज साफ संदेश दिया है कि अब वे विकल्प के रूप में उत्तराखंड क्रांति दल पर विश्वास जता रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने सभी नवसदस्यों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा सामाजिक, जनहित और क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उत्तराखंड क्रांति दल ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा और हरिद्वार से एक नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत होगी।
मैं सभी नवसदस्यों का उत्तराखंड क्रांति दल परिवार में शामिल होने पर तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता इस अवसर पर यूकेडी के जिला अध्यक्ष गोकुल रावत मोहित चौहान पिंकी रावत सुरेंद्र सिंह कॉफी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *