उत्तराखंड के लिए गर्व की बात डॉ. चंद्र लाल भारती को मिलेगा “भारत विभूषण सम्मान 2026”

मनोज ठाकुर

समाज उत्थान व मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयन

चंडीगढ़/हरिद्वार। सामाजिक सेवा और मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. चंद्र लाल भारती को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “भारत विभूषण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

यह सम्मान समारोह 28 अप्रैल 2026 को पंजाब विधान सभा परिसर, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार कुलतार सिंह संधवां (माननीय अध्यक्ष, पंजाब विधानसभा) उपस्थित रहेंगे।

डॉ. भारती वर्तमान में हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) में अतिरिक्त सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से कई लोगों को न्याय और सहायता प्राप्त हुई है।

आयोजक संस्था ISRHE द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया है।

डॉ भारती हमेशा गरीब लोगों की सहायता के लिए आगे आते हैं समाज के हर दृष्टिकोण से जिन लोगों की समस्या होती है उनको उच्च अधिकारियी तक पहुंचाने का काम भी करते हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *