गुर्जर संसद व प्रतिभा सम्मान समारोह: सामाजिक एकजुटता और सशक्तिकरण पर जोर
सहारनपुर, 10 अप्रैल 2026
प्रतिहार महासंघ की ओर से गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में आयोजित गुर्जर संसद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण पर गहन चर्चा हुई। प्रमुख वक्ताओं ने समाज को संगठित करने, शिक्षा के स्तर को सुधारने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
👉कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मंच पर स्थित समाज के वृद्धजनों एवं कर्मवीर महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गुर्जर संसद में वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने, पिछड़ेपन को दूर करने, आपसी वैचारिक मतभेदों को समाप्त करने तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने का स्पष्ट आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद इकरा हसन, समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना, विधायक अतुल प्रधान, शामली जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्र सेन, विधायक कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, चंदन चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
👉कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘पुश-अप मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध रोहतास चौधरी को विशेष पुरस्कार देकर समाज की उपलब्धियों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश गुर्जर ने किया

