उत्तराखंड में देहरादून के जॉली ग्रांट हेलीपैड से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं।
रुद्राक्ष एवियशन अपने एमआई 17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा। पहली उड़ान सुबह 6:30 बजे भरी जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी।
रुद्राक्ष एवियशन पिछले तीन वर्षों से लगातार बद्री-केदार धाम के लिए हेली सेवाएं चला रही है। इस बार यह सेवा 26 अप्रैल से 15 जून तक चलेगी। मौसम के अनुसार बरसात शुरू होने से पहले तीर्थ यात्री इन धामों की यात्रा कर सकेंगे। बरसात के बाद सितंबर में फिर से यह सेवा शुरू की जाएगी। कंपनी अधिकारी इस समय आवश्यक अनुमतियों और औपचारिकताओं को पूरा करने में लगे हुए हैं।

