वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून में आगामी पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं तथा उनसे जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक एवं समसामयिक विषयों पर आयोजित होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला के संबंध में बैठक आहुत की गई।

बैठक में संस्थान के निदेशक डॉ. विनीत गहलोत, वैज्ञानिक डॉ. दीपक भट्ट सहित अन्य विशेषज्ञों के साथ कार्यशाला की रूपरेखा, विषयवस्तु तथा हिमालयी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन एवं सतत विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस प्रकार के संवाद और वैज्ञानिक विमर्श हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं की बेहतर समझ विकसित करने, जोखिमों को कम करने तथा सुरक्षित एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *