भारतीय सेन समाज का शपथ ग्रहण एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम 4 अप्रैल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा ?

मनोज ठाकुर

मेरे परम सम्मानित सैन समाज बन्धुओं एवं मातृ शक्तियों आपको बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हरिद्वार में सैन समाज का बहुत ही सुन्दर एवं भव्य कार्यक्रम दिनांक 4-4.2026 दिन शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के अंदर ऑडिटोरियम में मनाया जा रहा है जिसमें आपको अपने माता, पिता ,भाई , बहनों , बच्चों , व रिश्तेदारों के साथ जरूर पहुंचना है आपकी उपस्थिति हमें गौरवान्वित महसूस कराएगी कार्यक्रम आपको भी बहुत अच्छा लगेगा और आपका आना हम सभी को भी बहुत अच्छा लगेगा इस होने वाले कार्यक्रम में सैन समाज के आदर्श स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी के गौरवशाली सुपुत्र माननीय श्री रामनाथ ठाकुर जी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार एवं राज्यसभा सदस्य पधार रहे हैं , तथा माननीय श्री रामचंद्र प्रधान जी सदस्य विधानसभा परिषद उत्तर प्रदेश सरकार , माननीय श्री रिकेश सेन जी विधायक छत्तीसगढ़ , माननीय श्री हीरा ठाकुर जी पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ अनेक प्रदेशों के वरिष्ठ समाजसेवी प्रसिद्ध गणमान्य व्यक्ति पहुंच रहे हैं सैन समाज का यह कार्यक्रम एक एतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है आप कार्यक्रम में प्रातः 11:00 बजे समय से पहुंच कर इसका लाभ उठाएं और अपने आप को इस पल के साक्षी बनाएं निवेदन करता सदस्य गण अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति हरिद्वार एवं समस्त सैन समाज परिवार जनपद हरिद्वार
सभी के चाय नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था भी वहीं पर की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *