हरिद्वार। राम नवमी के पावन अवसर पर राम लीला कमेटी (रजिस्टर्ड) हरिद्वार द्वारा भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ किया गया।

मनोज ठाकुर
हरिद्वार:-राम नवमी पर भव्य वार्षिक उत्सव, हरिद्वार में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया


हरिद्वार। राम नवमी के पावन अवसर पर राम लीला कमेटी (रजिस्टर्ड) हरिद्वार द्वारा भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ किया गया।

इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की सजावट एवं रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा था। ठीक दोपहर के शुभ मुहूर्त पर भगवान श्रीराम के जन्म का प्रतीकात्मक दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस दौरान भजन-कीर्तन, रामचरितमानस पाठ एवं सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों एवं युवाओं द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और समाज में एकता, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा व महामंत्री रविकांत अग्रवाल ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव हर वर्ष श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समूचा आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित कन्हैया खेवाड़िया, महाराज कृष्ण सेठ, विनय सिंघल, रविंद्र अग्रवाल, रमन शर्मा ,राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, संदीप कपूर,गोपाल, माधव बेदी, ऋषभ, अंजना चड्ढा सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *