लोकरंग उत्सव 2026 – भव्य शुभारंभ 🎭✨
हमारे शिक्षण संस्थान सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में “लोकरंग उत्सव 2026” का भव्य शुभारंभ बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला (संस्कृति मंत्रालय) के सहयोग से आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य हमारी समृद्ध लोक एवं जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना तथा “विविधता में एकता” की भावना को सशक्त करना है। 🇮🇳
25 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत देहरादून से हुई, जिसमें देशभर से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार (संगठन महामंत्री, भाजपा उत्तराखंड), श्री जरनैल सिंह (सहायक निदेशक, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला), विशिष्ट अतिथि श्री आदित्य चौहान (प्रदेश मंत्री, भाजपा उत्तराखंड) एवं डॉ. राकेश भट्ट (डायरेक्टर, उत्सव ग्रुप एवं प्रोफेसर, दून यूनिवर्सिटी) सहित सभी गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए बताया गया कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्य अतिथि द्वारा भी इस उत्सव को “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने वाला प्रेरणादायक मंच बताया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात एवं राजस्थान के कलाकारों ने अपनी लोक कला, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। 🎶💃
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में समन्वयक श्री प्रकाश बिष्ट, प्रबंध निदेशक श्री संजय जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (से.नि.) जे.एस. नेगी, डायरेक्टर मेजर (से.नि.) ललित सामंत, प्रधानाचार्या श्रीमती चेतना गौतम, उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी सहित समस्त शिक्षकगण एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार।

