उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मान्य मदन कौशिक जी पहुंचे संतों के द्वारा लिया आशीर्वाद

मनोज ठाकुर

उत्तराखंड प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में दायित्व ग्रहण करने के उपरांत हरिद्वार में सम्मानित एवं पूज्य संतगणों का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

इस पावन अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम श्रद्धेय स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज,

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय श्री चिन्मय पंड्या जी, माया देवी मंदिर के अध्यक्ष स्वामी प्रेम गिरी जी महाराज, स्वामी महेश पुरी जी महाराज, स्वामी रामेश्वर गिरी जी महाराज, स्वामी भास्कर पुरी जी महाराज, स्वामी आदित्य गिरी जी महाराज, भारत माता मंदिर जनहित ट्रस्ट के ऑल इंडिया सचिव आदरणीय श्री आई.डी. शास्त्री जी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद जी महाराज, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय पूर्व सचिव परम श्रद्धेय स्वामी देवानंद सरस्वती जी महाराज, नकलंक धाम आश्रम के परम अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेंद्र दास बापूजी महाराज, राम मंदिर ट्रस्टी एवं अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी योग पुरुष श्री परमानंद जी महाराज एवं उनके परम शिष्य महामंडलेश्वर श्री ज्योतिर्मयानंद जी महाराज

, उमेश्वर धाम के अध्यक्ष आदरणीय श्री शिवानंद भारती जी महाराज, लाल माता मंदिर के महंत आदरणीय श्री दुर्गा दास जी महाराज, तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष आदरणीय स्वामी कामेश्वर पुरी जी महाराज, पवन धाम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री आदरणीय श्री अंशुल श्री कुंजी जी, विश्व सद्भावना आश्रम के अध्यक्ष स्वामी पारस मुनि जी महाराज, श्री राम कृपा धाम की अध्यक्ष एवं कथावाचक साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी तथा श्री राम कृपा धाम के अध्यक्ष एवं कथावाचक स्वामी हनुमान दास जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य संतों के आशीर्वाद से एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विश्वास से, माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में, जनकल्याण एवं प्रदेश के समग्र विकास हेतु पूर्णतः संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *