केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और लोकसभा में महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए बिल ला सकती है। और लोकसभा में सिटे बढ़ाने पर भी विचार चलता है

केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या और लोकसभा में महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए बिल ला सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव ला रही है

, जिसमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। 2011 की जनगणना के आंकड़े को आधार बनाकर परिसीमन करने की तैयारी है। कुल सीटों में से 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। अब उत्तर प्रदेश में 80 की जगह 120, बिहार में 40 के बजाय 60, पश्चिम बंगाल में 42 से बढ़कर 63, तमिलनाडु में 39 के बजाय 59, महाराष्ट्र में 48 की जगह 72, कर्नाटक में 28 के बजाय 42, केरल में 20 की जगह 30, आंध्र प्रदेश में 25 के बजाय 38, गुजरात में 26 से बढ़कर 39, राजस्थान में 25 के बजाय 38, दिल्ली में 7 की जगह 11, ओडिशा में 21 के बजाय 32 और झारखंड में 14 से बढ़कर 21 लोकसभा सीटें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *