ईरान ने पहली बार अमेरिका के सबसे महंगे F-35 स्टील्थ फाइटर पर हमला किया है.
इस मामले से परिचित दो सूत्रों के हवाले से सीएनएन ने बताया है कि एक US F-35 लड़ाकू विमान ने मध्य पूर्व में एक US एयर बेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है. माना जा रहा है कि विमान पर ईरान की तरफ से हमला किया गया था. US सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा है कि पांचवीं पीढ़ी का यह स्टेल्थ जेट ‘ईरान के ऊपर एक लड़ाकू मिशन पर था’ तभी उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. हॉकिन्स ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना की जांच की जा रही है.
हॉकिन्स ने आगे कहा है कि ‘विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है. इस घटना की जांच चल रही है.’ यह पहली बार होगा जब ईरान ने फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है वो भी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को जिसे दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट माना जाता है. इस संघर्ष में अमेरिका और इजरायल दोनों ही देश F-35 विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है.

