सुजीत शर्मा रुड़की
“रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारी 2 दिन से हड़ताल पर शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई जगह कूड़े के ढेर”
एक और जहां पर जिलाधिकारी हरिद्वार के द्वारा पूरे जिले को सफाई अभियान के तहत जोड़ा गया और इसमें सफलता भी मिली वहीं पर जिले हरिद्वार के रुड़की नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछड़ता नजर आ रहा है

नगर निगम मेयर, नगर आयुक्त रुड़की से रुड़की की सफाई व्यवस्था भी नहीं संभाल रही है जगह कूड़े के ढेर, गंदगी का साम्राज्य और बीमारियां फैलने का खतरा पूरे शहर में मडरा रहा है लेकिन नगर आयुक्त व मेयर पर इसका कोई फर्क नहीं .
जो लोग नगर निगम की सफाई व्यवस्था तक नहीं संभाल सकते वह नगर निगम को कैसे चलते हैं यह तो भगवान ही जाने, आगे 2 महीने बाद अगर सभी नालों की सफाई भी नहीं हुई तो बरसात में फिर वही स्थिति बनेगी लोगों के घरों में पानी घुसेगा पिछले वर्ष की भांति आजाद नगर, पनियाला रोड, कृष्णा नगर, गणेशपुर , साउथ सिविल लाइन आदि कई ऐसे इलाके हैं जो जलमग्न हो जाते हैं और फिर बीमारियां शहर में फैलती है.
इस पर शासन प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए अगर आप ध्यान नहीं दे सकते तो अपने पद छोड़ देना चाहिए जनताहित सर्वोपरि है.

