यूपी में 3 PCS अफ़सर निलंबित,कुछ और लोग भी आ सकते हैं जद में,

यूपी में 3 PCS अफ़सर निलंबित,
कुछ और लोग भी आ सकते हैं जद में,

पीसीएस विराग पांडेय SDM गाजियाबाद
पीसीएस लालता प्रसाद SDM बुलन्दशहर
पीसीएस सतीश कुमार SDM एटा

चंदौली जमीन घोटाले में यह कार्यवाही नियुक्ति विभाग ने किया है इन्होंने ने 20 RC नोटिस वापस लेने अवैध कब्जादारों के पक्ष में आदेश देने का आरोप है।

तेजतर्रार आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव एम देवराज के अनुसार जिलाधिकारी चंदौली की जांच में बेदखली के 20 नोटिस वापस लिए गए थे यह खलियान,चकमार्ग , कब्रिस्तान, परती, बंजार की भूमि के हैं इन तीन अफ़सरो ने नोटिस वापस लेने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में आदेश पारित किए थे। बताते हैं प्रदेश में भ्रष्टाचार की शिकायत पर अभी और लोगों पर कार्यवाई होने वाली है। विभाग और अनुभाग में कागज ढूंढे जा रहे हैं।जबकि भ्रष्टाचारी कागज छिपाने की जुगत में हर तिकड़म अपना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *