सहारनपुर पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी: ऑपरेशन डिजिटल मनबड़
सहारनपुर, गंगा न्यूज़ 24 संपादक कुलदीप शर्मा एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर शुरू ‘ऑपरेशन डिजिटल मनबड़’ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर शिकंजा कसा गया। टास्क फोर्स ने धमकी, अवैध असलाह प्रदर्शन, जातिगत टिप्पणियां व महिलाओं के खिलाफ अश्लील सामग्री पोस्ट करने वाले 3 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
पंजीकृत मुकदमे:
- थाना सरसावा: मु0अ0स0 17/2026, धारा 353(1)b BNS vs अजय कुमार सिद्धार्थ पुत्र भरत सिंह (पिलखनी)।
- थाना कुतुबशेर: मु0अ0स0 22/2026, धारा 353(2) BNS vs राजन पुत्र महावीर सिंह (रामगढ़)।
- थाना गंगोह: मु0अ0स0 27/2026, धारा 299/302 BNS vs रोहित पुत्र चंद्रपाल (बीड़ाखेड़ी)।
अभियान से शांति-व्यवस्था मजबूत होगी।

