विधानसभा परिसर में बंदरों से परेशान अधिकारियों ने निकाली नई खोज

दिल्ली विधानसभा परिसर में बार-बार घुस आने वाले बंदरों की समस्या से निपटने के लिए विधानसभा प्रशासन लंगूर की आवाज की नकल कर सकने वाले लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रहा है. अधिकारियों के अनुसार, इलाके के आसपास कई बंदर हैं जो तारों और डिश एंटीना पर उछल कूद करते रहते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे परेशानी होती है. यह कदम विधानसभा परिसर में बंदरों के बार-बार घुसने की घटनाओं के बीच उठाया जा रहा है, जो विधायकों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *