पिछले दिनों ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई साहिल की संदिग्ध मौत का खुलासा करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने साहिल को नशे की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने वाले उसके दोस्त आर्य गिरी पुत्र विनोद गिरी निवासी खड़खड़ी हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। विवेचक वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते साहिल के दोस्त आर्य गिरी ने नशे की ओवरडोज देकर अपने ही दोस्त की जान ली थी, तथ्य प्रकाश में आने पर गिरफ्तारी की गई है।
ज्वालापुर पुलिस ने साहिल की मौत का क्या खुलासा

