सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल हरिद्वार में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया संविधान दिवस

सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल हरिद्वार में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया संविधान दिवस

हरिद्वार, 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26.11.2026 को प्रातः 11:00 बजे सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल हरिद्वार में कमांडेंट श्री दीपक कुमार बडोला के नेतृत्व में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकाई में पदस्थापित अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा संविधान दिवस की शपथ ली गई।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री दीपक कुमार बडोला ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व एवं उसमें निहित मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है तथा यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी बल सदस्यों को संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सभी बल सदस्यों से आह्वान किया कि वे स्वयं संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करें तथा अपने आसपास के आम नागरिकों को भी संविधान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में संविधान के प्रति सम्मान, मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूकता की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक एवं अनुशासित बल सदस्य के रूप में हम सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें।

इस प्रकार सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल हरिद्वार में संविधान दिवस समारोह उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *