सेंट मैरी स्कूल के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली पर भव्य आयोजन, पूर्व छात्रा IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला का प्रेरक संबोधन बना आकर्षण

मनोज ठाकुर

सेंट मैरी स्कूल के 50 साल पूरे, गोल्डन जुबली पर भव्य आयोजन, पूर्व छात्रा IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला का प्रेरक संबोधन बना आकर्षण

हरिद्वार। सेंट मैरी स्कूल के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं स्कूल की पूर्व छात्रा आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला का संबोधन कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरक क्षण रहा।

मुख्य अतिथि रहे मंत्री मदन कौशिक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा भारत की सीईओ आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला, स्कूल के पूर्व छात्र, पार्षद अनुज सिंह, ललित नगर, समाजसेवी गौरव भाटिया सहित सेंट मैरी स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम में स्कूल के समस्त बच्चे और उनके माता-पिता, सेंट मैरी ब्रांच के अन्य स्कूलों से आए प्रिंसिपल, टीचर्स और फादर भी शामिल हुए।

दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना नृत्य से हुई। इसके बाद Symphony of Gratitude, स्वागतम्, एक सपने की सूरत (स्किट), फेस्टिवल मेडले, वी आर द वर्ल्ड, पहाड़ों की थाप, फ्यूजन फिएस्टा, मेरा देश-मेरी पहचान और ग्रैंड फिनाले जैसी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।

इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, साथ ही पूर्व मैनेजर और प्रिंसिपलों का भी सम्मान किया गया।

डॉ. प्रियंका शुक्ला ने याद किए स्कूल के दिन
मंच पर पहुंचते ही डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और कहा कि आज जिस मंच पर खड़ी हूं, वहीं से मेरे सपनों की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि सेंट मैरी ने सिर्फ पढ़ाई नहीं सिखाई, बल्कि अनुशासन, संस्कार और सेवा का भाव भी दिया, जो आज IAS के रूप में काम करते हुए भी मेरा मार्गदर्शन करता है।

उन्होंने बच्चों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत, धैर्य और ईमानदारी ही असली ताकत है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों पर नंबरों का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने स्कूल के 50 साल के सफर को गौरवशाली बताते हुए प्रिंसिपल, फादर और पूरे स्टाफ को बधाई दी। इस दौरान पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि मंत्री मदन कौशिक ने भी अपने संबोधन में स्कूल के 50 साल के सफर की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ एवं स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता मौजूद रहे कुछ छात्रों के माता-पीताओं के द्वारा बताया गया की स्कूल की व्यवस्था सही है परंतु पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल मैनेजमेंट को अवगत कराया

कार्यक्रम का समापन स्कूल एंथम और वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।

GangaNews24 #Haridwar #StMarySchool #GoldenJubilee #MadanKaushik #PriyankaShuklaIAS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *