कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़, जिला प्रशासन मुस्तैद

कार्तिक पूर्णिमा पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़, जिला प्रशासन मुस्तैद

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। घाटों पर पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें तैनात रहीं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई।

हर की पौड़ी सहित प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और गंगा आरती में भाग लिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिला।

#KartikPurnima #HarKiPauri #Haridwar #GangaSnan #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *