उत्तराखंड की खनन नीति हैई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए बनी मॉडल, छत्तीसगढ़ की टीम ने किया अध्ययन

उत्तराखंड की ई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए बनी मॉडल, छत्तीसगढ़ की टीम ने किया अध्ययन

देहरादून। उत्तराखंड की खनन नीति और खनन गतिविधियों में पारदर्शिता लाने के लिए लागू की गई ई-चेक गेट प्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए भी अध्ययन का विषय बन रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ खनन विभाग के तीन अधिकारियों की टीम सोमवार को उत्तराखंड पहुंची।

टीम ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में निदेशक राजपाल लेघा से मुलाकात कर राज्य की खनन नीति, नियमावली और एमडीटीएसएस योजना के तहत स्थापित ई-चेक गेट प्रणाली की कार्यप्रणाली और सफलता पर विस्तार से चर्चा की।

छत्तीसगढ़ खनन विभाग के पत्र के क्रम में 23 नवंबर को पहुंची टीम में संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक भूपेन्द्र कुमार और खान निरीक्षक राजू यादव शामिल रहे।

बैठक के बाद टीम ने उत्तराखंड में स्थापित ई-चेक गेटों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खनन गतिविधियों की निगरानी और व्यवस्था के संचालन से जुड़ी जानकारी ली।

विभाग के अनुसार इससे पहले उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के खनन विभागों के अधिकारी भी उत्तराखंड की खनन नीति और व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। इससे उत्तराखंड की खनन नीति और ई-चेक गेट प्रणाली को दूसरे राज्यों के सामने एक संभावित मॉडल के रूप में प्रस्तुत किए जाने की दिशा में विभाग के प्रयासों को बल मिला है।

इस अवसर पर खान अधिकारी ताजबर नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानन्द खण्डूडी और आईटीआई कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#Uttarakhand #Mining #EChekGate #Dehradun #Chhattisgarh #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *