गंगा न्यूज़ 24 • कानूनी खबर
कर्ज की सुरक्षा के लिए गिरवी रखी संपत्ति ट्रस्ट में नहीं मानी जाएगी, धारा 406 और 409 IPC लागू नहीं होगी : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ किया है कि कर्ज की अदायगी को सुरक्षित करने के लिए कर्जदाता के पास गिरवी रखी गई संपत्ति को “ट्रस्ट” में रखी संपत्ति नहीं माना जा सकता।
कोर्ट ने कहा कि सिर्फ इसी आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 409 के तहत आपराधिक विश्वासघात का मामला नहीं बनता।
मामला : एडलवीस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड बनाम स्टेट ऑफ NCT ऑफ दिल्ली व अन्य, 2026 INSC 1236
इस फैसले से कर्ज वसूली और संपत्ति गिरवी से जुड़े मामलों में आपराधिक धाराओं के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

