बदरीनाथ धाम में शीतकाल के दौरान तपस्या करेंगे साधु-संत, इस वर्ष 25 साधुओं ने प्रशासन से मांगी अनुमति

गंगा न्यूज़ 24 • चमोली

बदरीनाथ धाम में शीतकाल के दौरान तपस्या करेंगे साधु-संत, इस वर्ष 25 साधुओं ने प्रशासन से मांगी अनुमति

बदरीनाथ। शीतकाल में बदरीनाथ धाम में साधु-संतों की तपस्या की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। इस वर्ष 25 साधुओं ने प्रशासन से धाम में रहकर साधना करने की अनुमति मांगी है।

प्रशासन के अनुसार पुलिस सत्यापन के बाद ही साधुओं को धाम में साधना की अनुमति दी जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साधु शीतकाल के दौरान बदरीनाथ धाम में रह सकेंगे।

मान्यता है कि शीतकाल में भगवान बदरी विशाल की पूजा देवता करते हैं

मान्यता है कि कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में भगवान बदरी विशाल की पूजा देवता करते हैं। इसी मान्यता और आस्था के कारण साधु-संत भी शीतकाल में धाम में रहकर तपस्या और साधना करते हैं।

कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद साधु-संतों का यह संकल्प आस्था का प्रतीक माना जाता है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गंगा न्यूज़ 24

GangaNews24 #BadrinathDham #BadrinathTemple #WinterWorship #SadhuSant #Uttarakhand #Chamoli #Joshimath #SanatanDharma #DevbhoomiUttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *