हरिद्वार में जिलाधिकारी संज्ञान लें – स्कूल छुट्टी के समय लक्सर रोड पर भारी वाहनों पर लगे रोक, वरना किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार

BREAKING / जन सरोकार

हरिद्वार में जिलाधिकारी संज्ञान लें – स्कूल छुट्टी के समय लक्सर रोड पर भारी वाहनों पर लगे रोक, वरना किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

हरिद्वार। लक्सर रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय भारी वाहनों की आवाजाही बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। गंगा न्यूज़ 24 के पास आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस समय सैकड़ों स्कूली बच्चे सड़क पर पैदल, साइकिल और ई-रिक्शा से घर जा रहे हैं, उसी समय बड़े-बड़े ट्रक और भारी वाहन उसी संकरी सड़क से गुजर रहे हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

  • स्कूल गेट के सामने ही भारी ट्रक गुजरता नजर आया
  • बच्चे ट्रक के बगल से होकर निकलने को मजबूर दिखे
  • सड़क पर पैदल चल रहे बच्चे, स्कूटी, बाइक, ई-रिक्शा और ट्रक एक साथ
  • जरा सी चूक हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है

स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि –

  • स्कूल खुलने और छुट्टी के समय लक्सर रोड पर भारी वाहनों को रोका जाए
  • स्कूलों के सामने ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो
  • स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था हो
  • बच्चों के लिए फुटपाथ और सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित किया जाए

गंगा न्यूज़ 24 की अपील
गंगा न्यूज़ 24 प्रशासन से आग्रह करता है कि हरिद्वार के जिलाधिकारी इस मामले का तत्काल संज्ञान लें।

स्कूल समय में भारी वाहनों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया जाए ताकि किसी मासूम की जान जाने से पहले ही हादसा टाला जा सके।

किसी दिन लक्सर रोड पर बड़ा हादसा हो सकता है – समय रहते चेतना जरूरी है।

गंगा न्यूज़ 24

GangaNews24 #Haridwar #LaksarRoad #SchoolSafety #DMHaridwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *