मनोज ठाकुर
गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता पहुंचे मातृ सदन, न्याय के लिए स्वामी जी से किया निवेदन
हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसी क्रम में वह मातृ सदन पहुंचे और स्वामी शिवानंद जी के सामने अपनी पीड़ा सुनाई।
मीडिया से क्या बोले माता-पिता?
मीडिया से बातचीत में माता-पिता ने कहा कि –
- विनोद आर्य के द्वारा जो प्रेस की गई है, वह साजिशन की गई है
- उनकी बेटी को बदनाम किया जा रहा है
- उनको न्याय के लिए दर-दर भटकाया जा रहा है
- न्याय के लिए वह मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, परंतु अभी तक न्याय नहीं मिल पाया
- उनके खिलाफ और उनकी बेटी के खिलाफ गलत माहौल तैयार किया जा रहा है
क्या मांग की?
उन्होंने मांग की कि सीबीआई जांच में विनोद आर्य के मोबाइल की भी जांच होनी चाहिए।
मातृ सदन से क्या आश्वासन मिला?
मातृ सदन के स्वामी शिवानंद जी के द्वारा उनकी हर जांच में सहयोग का आश्वासन दिया गया।
नोट – ये सभी बातें अंकिता भंडारी के माता-पिता के कथन के अनुसार हैं। दूसरे पक्ष का जवाब और जांच एजेंसियों की आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।
गंगा न्यूज़ 24

