गंगा न्यूज़ 24 • नई दिल्ली
BREAKING | CJI सूर्य कांत पर टिप्पणी – वकील को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 18 नवंबर को एडवोकेट प्रवीण सिंघल को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की याचिका पर जारी हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
16 नवंबर को खुली अदालत में एडवोकेट प्रवीण सिंघल ने CJI सूर्य कांत के सामने अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि 2 नवंबर को उन्होंने CJI कार्यालय में कागज दिए थे, लेकिन 15 दिन बाद भी जवाब नहीं आया।
CJI ने उन्हें इंतजार करने को कहा तो उन्होंने कथित तौर पर कहा –
“आप इस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं। आपमें इसके लिए ईमानदारी नहीं है।”
इसके बाद अदालत की कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया और उन्हें सुरक्षा कर्मियों द्वारा कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया।
आज कोर्ट में क्या हुआ?
जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला बनता है।
- अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि की सहमति (Section 15(1)(b) Contempt Act) भी रिकॉर्ड पर है
- SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा – ऐसा आचरण बिल्कुल अस्वीकार्य है
- वकील ने CJI के खिलाफ इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की, यह भी कोर्ट को बताया गया
अगली तारीख
- 8 जनवरी 2027 तक जवाबी हलफनामा दाखिल करना होगा
- 20 जनवरी 2027 को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा
गंगा न्यूज़ 24

