सहारनपुर ब्रेकिंग: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन सेफ स्पीड, 150 वाहनों के चालान, ₹3 लाख जुर्माना

सहारनपुर ब्रेकिंग: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन सेफ स्पीड, 150 वाहनों के चालान, ₹3 लाख जुर्माना

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ओवर स्पीडिंग करने वालों पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यातायात निदेशालय के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने “ऑपरेशन सेफ स्पीड” अभियान चलाया।

3 घंटे चला अभियान

अभियान के तहत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक इंटरसेप्टर के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान की प्रमुख कार्रवाई –

  • ओवर स्पीडिंग करने वाले 150 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई
  • वाहन चालकों पर कुल ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया

उद्देश्य क्या है?

पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना है। एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अक्सर बड़े हादसों की वजह बनती है, इसलिए गति सीमा से अधिक वाहन चलाने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट लगाएं, लेन का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें। तेज रफ्तार न सिर्फ चालक के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

📍 10 नवंबर 2026 | सहारनपुर

Saharanpur #DelhiDehradunExpressway #OperationSafeSpeed #TrafficPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *