अगर पढ़ना शुरू किया है तो पूरा पढ़ना,,,
हरिद्वार वालों आप एक बार ऋषिकेश की तरफ देखिए!वहाँ गंगा में रिवर राफ्टिंग है, बंजी जंपिंग है, जायंट स्विंग है, फ्लाइंग फॉक्स है, कयाकिंग है, पैराग्लाइडिंग है, ट्रैकिंग है, रॉक क्लाइम्बिंग है, रिवर साइड कैंपिंग है।
वहाँ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव होता है, बीटल्स आश्रम को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, गंगा किनारे कैफे और पर्यटन की एक पूरी अर्थव्यवस्था खड़ी हुई है।
अब सवाल हरिद्वार की जनता से है!
क्या हरिद्वार के पास गंगा नहीं है? क्या यहाँ पहाड़, जंगल, धार्मिक विरासत, ऐतिहासिक घाट और लाखों श्रद्धालु नहीं आते?फिर हरिद्वार को ऐसी पहचान और रोजगार के अवसर क्यों नहीं मिले?
हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गंगा सांस्कृतिक महोत्सव क्यों नहीं विकसित हो सकता? युवाओं के लिए पर्यटन आधारित रोजगार क्यों नहीं पैदा हो सकता?
यहाँ कमी संसाधनों की नहीं, दूरदृष्टि और इच्छाशक्ति की है।
हमें किसी से दुश्मनी नहीं चाहिए, हमें अपने शहर का भविष्य चाहिए।
जागो हरिद्वार! अपने शहर के लिए सोचो, सवाल पूछो और बदलाव की आवाज बनो।
📍 10 नवंबर 2026 | हरिद्वार
Haridwar #Rishikesh #GangaNews24
हरिद्वार वालों आप एक बार ऋषिकेश की तरफ देखिए!

