UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 की पूर्ण वापसी तक जारी रहेगा स्वर्ण समाज का विरोध — रोहित कौशिक

UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 की पूर्ण वापसी तक जारी रहेगा स्वर्ण समाज का विरोध — रोहित कौशिक

समीक्षा और कमेटी गठन के नाम पर समय बर्बाद न करे सरकार, तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए रेगुलेशन

सहारनपुर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित कौशिक ने UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर अपनी मांग रखते हुए कहा कि जब तक इस रेगुलेशन को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक हमारा लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा।

रोहित कौशिक ने कहा कि सरकार कमेटी बनाने और समीक्षा करने के नाम पर मामले को लंबित रखने के बजाय स्पष्ट निर्णय ले और तत्काल प्रभाव से इस रेगुलेशन को पूरी तरह वापस लेने की दिशा में कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समानता, पारदर्शिता और न्याय का संरक्षण होना चाहिए। किसी भी नियम या कानून के निर्माण में सभी वर्गों के विद्यार्थियों के अधिकारों, भविष्य और हितों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की अनिश्चितता उचित नहीं है।

रोहित कौशिक ने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है—UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 की पूर्ण वापसी। इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।

रोहित कौशिक
पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ

UGC #EquityRegulation2026 #StudentRights #WithdrawUGC2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *