सीनियर सिटीजन फोरम, हरिद्वार द्वारा दिवाली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गार्डेनिया होटल में मान्या गया

हरिद्वार: सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार ने मनाया दिवाली मिलन समारोह
सीनियर सिटीजन फोरम, हरिद्वार द्वारा दिवाली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गार्डेनिया होटल में दिनांक 04.11.2026 मनाया।


समारोह का शुभारंभ संरक्षक श्री एम के मित्तल , श्री जगदीश लाल पाहवा, श्री पी एन मालिक, श्री पी के जैन, श्री एम के रैना, श्री अनिल कपूर, श्री संजीव गुप्ता, श्री अजीत कुमार जैन, एवं श्री एस के अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
श्री एम के मित्तल ने अपने आशीष वचनों से सभी को दिवाली की बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष श्री अजित कुमार जैन ने दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस अवसर पर हमें सभी पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए । मंच संचालन करते हुए,सचिव श्री एस0 के0 अग्रवाल ने सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर, सी 50 स्थित डे केयर सेंटर की गतिविधियों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस वितीय वर्ष में 60 नए सदस्य जुड़े हैं । उपस्थित नए सदस्यों का परिचय भी कराया गया ।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती सरोज जैन ने की । कार्यक्रम में गणेश जी एवं माँ लक्ष्मी जी की आरती हुई । अन्य कार्यक्रमों में ग्रुप प्रस्तुतियों , गानों, पति पत्नी की नोंक झोंक आदि ने सभी का दिल जीत लिया । श्रीमती कामिनी वर्मा एवं योगेश गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की एंकरिंग की ।लकी ड्रॉ श्रीमती कुमुद मित्तल ने निकाले । श्रीमती कुमकुम गुप्ता एवं श्रीमती सविता अग्रवाल ने इसमें सहयोग दिया । तम्बोला श्री प्रदीप गुप्ता एवं उनकी टीम ने कराया । मिडिया प्रभारी श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग २५० सदस्यों ने भाग लिया। धन्यवाद प्रस्ताव सचिव श्री एस के अग्रवाल ने दिया और कहा-
दीपों की यह ज्योति बनी रहे,
अपनों की यह प्रीति बनी रहे,
उम्र बढ़े, पर उमंग कम ना हो,
सीनियर सिटीजन फोरम की एकता बनी रहे, बनी रहे।
मिडिया प्रभारी
राकेश गुप्ता
सिनियर सिटिजन फोरम, हरिद्वार
मो०नं० ९९२७२०५९९३

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *