मनोज ठाकुर
🚨 BIG BREAKING | कुंभ से पहले मां गंगा के सम्मान पर बवाल!
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच मां गंगा के सम्मान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मेला अधिकारी सोनिका का जूते पहनकर गंगा में उतरकर सफाई अभियान चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज में भारी आक्रोश है।
वरिष्ठ संत स्वामी आनंद स्वरूप जी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
संत का तीखा बयान –
“ये कुंभ मेला हरिद्वार की मेला अधिकारी सोनिका हैं, आज जूते पहनकर मां गंगा में उतर कर मां गंगा की सफाई का नाटक कर रही हैं। पुष्कर सिंह धामी ऐसे नास्तिक अधिकारियों को लाकर हमारी मां गंगा का अपमान क्यों करवा रहे हैं।”
स्वामी जी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा –
“मेला अधिकारी सोनिका को तत्काल हटवाइए, नहीं तो ये मामला कल से बढ़ेगा, फिर ये मत कहना कि हम अशांति फैला रहे हैं। मेरा धर्म है गंगा-गाय के प्रति लोगों में श्रद्धा पैदा करना, न कि आप गंगा में जूते पहन कर हमारी भावना को ठेस पहुंचाएं। अखाड़ा परिषद यदि जिंदा है तो इस पर संज्ञान ले।”
मामला गरमाया –
- संत समाज ने इसे “सफाई के नाम पर मां गंगा का अपमान” बताया
- “जूते पहनकर मां गंगा में उतरना किस मानसिकता का परिचायक है?” – संत का सवाल
- अखाड़ा परिषद की भूमिका पर भी सवाल उठाए
- प्रशासन में हड़कंप, फिलहाल मेला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
Ganga News 24 की अपील: कुंभ जैसा पवित्र आयोजन आस्था का विषय है। प्रशासन को संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
#HaridwarKumbh #MaaGanga #SwamiAnandSwaroop #PushkarSinghDhami #GangaNews24 #BreakingNews

